*रचनाकार-एच-एस-अरमो"अरमान"
*निवास-रायपुर (छ-ग-)
*जिला-रायपुर ।
*शीर्षक-छ-ग-की धरोहर ।
*विधा -कविता (छ्न्द-मुक्त )
=======================
***छ-ग- की धरोहर ***
-----------------------
आदिवासियों का बाहुल्य,
छ-ग- की धरोहर,
छत्तीसगढ़ की बोली-भाषा,
छत्तीसगढ़ी,हलबी,गोंडी,दोरली,
दाड़िम,उराँव और सरगुजी ।
द्ल्ली राजहरा ,नन्दनी,
बचेली,किरन्दुल,हैं--
लौह-अयस्क के भण्डार,
भिलाई इस्पात,बनी इनकी धरोहर ।
महामाया-रतनपुर,बम्लेश्वरी देवी-डोंगरगड़,
दन्तेश्वरी देवी-दंतेवाड़ा,
अंगारमोती -धमतरी,कुंदरगड़ देवी,
चन्द्र्हासिनी देवी-चन्द्रपुर,ये सब हैं,
छत्तीसगढ़ की धरोहर ।
छत्तीसगढ़ का शिमला है मैनपाट,
चैतुरगढ़,छत्तीसगढ़ का कश्मीर,
मैकाल-पर्वत से--शिवनाथ नदी,
केशकाल घाटी से- ---महानदी,
बनी इन सबकी धरोहर ।
छाता पहाड़ -गिरौद्पूरी धाम ,
दामाखेड़ा-संत कबीर धाम ,
तपकरा--नागलोक धाम ,
नारायणपुर-अबूझमाड़ीयों का धाम ।
राजकीय पशु--वन भैंसा ,
राजकीय पक्षी--पहाड़ों मैंना,
राजकीय वृक्ष--साल ,
जगदलपुर-चित्रकोट जलप्रपात,
हैं सब छत्तीसगढ़ की धरोहर ।
रामगढ़ की पहाड़ियाँ ,
जोगीमारा की गुफ़ा--भित्तिचित्र ,
कुटुमसर की अन्धी अनूठी गुफ़ा,
छत्तीसगढ़ की हैं,अनमोल धरोहर ।।
====*******=======
प्रस्तुति-अरमो,रायपुर ।
======$$$""""==========
No comments:
Post a Comment