Monday, June 8, 2020

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से मीरा आर्ची चौहान की रचना- हाइकु

कवयित्री का नाम-मीरा आर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-नारी
विधा-हाइकु(5-7-5)

कठपुतली
नहीं है नारी अब
आसमां छूती।

आत्मसुरक्षा
का कवच पहने
आगे बढ़ती।

अंतरिक्ष में
वो नये प्रतिमान
नित रचती।

कठिनाई के
हिम खंडों को नीर
बना बहती।

पीड़ा के तम
को चीर समता के
राह गढ़ती।

मीरा आर्ची चौहान
कांकेर,छग

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...