जिला :- रायगढ़ ,छत्तीसगढ़
विधा :- मुक्त छंद
शीर्षक :- आभार
*आभार*
*********************
धन्य हो गये इतना प्यार मिला,
जन्मदिन पर खुशियां अपार मिला।
मन उमंग में नाच उठी है, सबसे खूब उपहार मिला।।
आशीष अनुपम अपरंपार मिला,
सुख समृद्धि भरा संसार मिला।
सर पर हाथ जो आप रखें, तन को ऊर्जा का संचार मिला।।
सदकर्म और संस्कार मिला,
संस्कृति और सदाचार मिला।
रहकर आपके सानिध्य में, आदर और सत्कार मिला।।
लब्जों में संगीत का झंकार मिला,
पनाहों में अपनत्व का व्यवहार मिला।
जीवन शुभ मंगलमय हुए, शुभकामनाओं से सजा कहार मिला।।
बसंत सा हंसता बहार मिला,
फूलों से खिलता हार मिला।
प्रकृति भी निहारते रह गई, आत्मीय जनों का ऐसा दीदार मिला।।
सुख सम्पदा भरमार मिला, हर शख्स तारणहार मिला। देव तुल्य है मीत मेरे ,
संबंधों का पूरा कतार मिला।।
दुआएं एक नहीं हजार मिला,
धूमिल प्रतिबिंब को आकार मिला।
सफलता कदम चूमने लगे, स्वप्निल सपनों को साकार मिला।।
सबसे सुंदर परिवार मिला,
जान लुटाता यार मिला।
बड़ों के चरणों का सुख,
बच्चों का दुलार मिला।।
जीवन का असली सार मिला,
जीने का मूल आधार मिला।
किस मुंह से आभार व्यक्त करूं मैं ,
जन्मदिन पर आपका बहुत उपकार मिला।।
अजय पटनायक
ATI sundar
ReplyDeleteबहुत सुंदर अजय भाई Happy birthday
ReplyDeleteसुन्दर रचना........
ReplyDeleteक्या बात
ReplyDeleteक्या बात
क्या बात
बड़े भइया
अति सुन्दर
ReplyDeleteOsm happy birthday ji
ReplyDeleteNice 👌👌
ReplyDeleteBahut sundar
ReplyDeleteBehtrin
ReplyDelete