Monday, June 29, 2020

कांकेर से मीरा आर्ची चौहान की रचना- जीवन के दस्तुर

कवयित्री-मीरा आर्ची चौहान
   जिला-कांकेर,छग
   शीर्षक-जीवन के दस्तुर
विधा-कविता,( मुक्त छंद-यमक अलंकार)

मानव जीवन के इस बगिया को,
रातरानी -सा  महकते देखा है।

पल- पल बदलते मौसम यहां,
पल में सूरज को ढलते देखा है।

कल कल के किस्से पुराने हुए,
बसते शहर को उजड़ते देखा है।

हल हल से  जीवन जीना दुश्वार,
पल- पल में परिंदे उड़ते देखा है।

लड़खड़ाता रह गया सूना आंगन,
बूढ़े बरगद को उखड़ते देखा है।।

मीरा आर्ची चौहान
कांकेर, छग
---------------------------------------
पल-समय,क्षण
हल-निदान,खेत जोतने का औजार।
कल-मशीन,आने वाला समय।
----------------------------------------

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...