जिला:- रायगढ़,छत्तीसगढ़
शिर्षक:- ये भारत वीरों की धरती
विधा:-मुक्तक
रस:- वीर
*आहत धरा चित्कार रही है,*
*भारत मां भी पुकार रही है।*
*उठो जागो ए देश के वीरों,*
*दुश्मन सीमा से निहार रही है।।*
*सुर्ख लाली से रंगा तिरंगा,*
*मानवता से हार रही है।*
*शिव के नेत्र बंद पड़े हैं, कली कल्कि संहार रही है।।*
*ये बीर सपूतों दिखादो, हमारे रग में कितनी रवानी है.....*
*ये भारत वीरों की धरती, इसकी अमिट कहानी है....*
*********************
**प्रादुर्भाव हुए हिंद में,*
*कई योद्धा महान बने।*
*गज शक्ति बाली की भुजाएं,*
*भानु निगल वीर हनुमान बने ।।*
*पापी कंस को पटक के मारा,*
*कान्हा मथुरा के प्राण बने।*
*दशानन के नाभि छेदकर*,
*श्री राम भगवान बने।।*
*गांडीव के बल पर अर्जुन,*
*महाभारत के अभिमान बने।*
*क्षत्रियों के दंभ नष्ट कर ,*
*विश्व वीर परशुराम बने।।*
*भीष्म की प्रतिज्ञा भारी, हरिशचंद जैसे सत्यव्रत दानी है......*
*ये भारत वीरों की धरती, इसकी अमिट कहानी है......*
*********************
*इतिहास के पन्नों पर चमके*,
*कई शौर्ये की त्रास है। देखकर वो विभत्स वेदना * *आज भी चीखती हर लाश है।।*
*छत्रपति शिवा की दहशत,*
*जब मुगलों पर छा जाती थी।*
*महाराणा के चिंघाड़ सुनकर,*
*भय भी भयभीत हो जाती थी।।*
*चाणक्य के चोटी से जन्मे, वीर चंद्रगुप्त की बात करें।*
*सिकंदर का सर झुका दे*
*ऐसे पोरस को याद करें।।*
*धर कृपाण हरिसिंह सा, रणजीत सा मान बढ़ाएंगे। शब्दभेदी बन बाण चौहान का,*
*देश की आन बचाएंगे।।*
*बन सम्राट अशोक सा,*
*पद्मिनी सा जौहर दिखानी है.....*
*ये भारत बीरो की धरती,*
*इसकी अमिट कहानी है......*
*********************
*आजादी की लगी चिंगारी,*
*ज्वाला, निकलने लगे जंजीरों से।*
*बांध कफन हर माथे पर,*
*बिछ गई धरती वीरों से।।*
*क्रांति की बिगुल बज गई,*
*मंगल के ललकारो से।*
*झांसी वाली रानी लड़ गई,*
*जंग लगी तलवारों से* ।।
*फांसी चुना भगत बिस्मिल ने ,*
*इंकलाब के नारों से।* *चंद्रशेखर ने आजादी पाई,*
*गोलियों की बौछारों से।।*
*सात समंदर पार सुभाष ने,*
*जंग छेड़ दी, ब्रिटिश सरकारों से।*
*खुदीराम ने बचपन त्याग दी,*
*देश प्रेम के संस्कारों से।।*
*बांध लंगोट चरखे से जिसने,*
*अंग्रेजों को पीला दी पानी है......*
*ये भारत वीरों की धरती, इसकी अमिट कहानी है....*
*********************
*आज भी बीर कम नही है।*
*हमसे लड़ ले, किसी मे दम नहीं है।*
*मेरे देश को बन्दन है,*
*जहां बीर अभिनंदन है।*
*जशवंत सिंह को सलाम हमारा,*
*बिक्रम बत्रा चन्दन है।।*
*ये धरती है नमन तुम्हे,*
*कुर्बान तुझपर जवानी है,.....*
*ये भारत बीरो की धरती,*
*इसकी अमिट कहानी है.......*
*********************
*अब हर पथ अग्निपथ होगा।*
*दुश्मन लाली से लथपथ होगा।।*
*कारगिल जैसी हर जीत होगी,*
*कलिंग सा बहता रक्त होगा।*
*विश्व विजय कर लहरायेंगे तरंगा,*
*हर युद्ध हल्दीघाटी और पानीपत होगा।।*
*दुश्मन भी सर गिनते रह जाएंगे,*
*देनी ऐसी कुर्बानी है....*
*ये भारत वीरों की धरती, इसकी अमिट कहानी है........*
*मौलिक रचना*
*अजय पटनायक*
👌
ReplyDeleteVery nice line
ReplyDelete