Tuesday, June 23, 2020

जाँजगीर-चाम्पा से गिरधारी लाल चौहान की रचना- जय जगन्नाथ

नाम----गिरधारी लाल चौहान
जिला----जांजगीर -चाम्पा
राज्य---छत्तीसगढ
विधा---कविता
शीर्षक---  जय जगन्नाथ

व्याख्या--कवि के द्वारा जगन्नाथ भगवान की महिमा का एवं उनकी कृपालुता का वर्णन किया गया है।
************************************************
जय जगन्नाथ

जय जगन्नाथ,जय जगन्नाथ ।
कृपा आपकी सबके साथ ।
जो शरण में आया आपका ।
सबको किये सनाथ ।

नाम आपका जगत नाथ ,
आप जगत के स्वामी ।
कभी राम रुप कभी कृष्ण रुप, 
सभी रुपों में नामी ।

लीला करते रुप धरते,
आप भक्तों के साथ ।

आप विराजे धाम पुरी ।
सबकी करते इच्छा पूरी । 
कोई सुत मांगें कोई मांगे शिक्षा ।
लौटे न कोई रहकर अधूरी ।

ब्रम्हा विष्णु शिव आते शरण में।
सभी नवाते माथ ।

दया के सागर हे भगवन ।
करुं तुम्हें मैं शत शत नमन ।
चाहूं शरण मैं प्रभु आपके ।
करदो धन्य ए तुच्छ जीवन ।

ले लो मुझको अपने चरण में
 मनकी मिटा दो प्यास ।
जय जगन्नाथ,जय जगन्नाथ ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...