Friday, May 15, 2020

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से सीमा साहू की रचना- गीत

रचनाकार-सीमा साहू
जिला-दुर्ग छत्तीसगढ़
शीर्षक-हैं अकेले आज क्यूं-------(गीत)


   १- भीड़ में वो क्यूं अकेले और अलग से आज हैं-२
जो हमारी जिंदगी के गीत की आवाज है- 2
 जिन से जुड़ी बचपन की सुबह, और रंगी शाम हैं------
मां-पिता और दादा-दादी, नाना-नानी नाम हैं।
२- हमको हंसता खेलता बस देखने के वास्ते-२
रोए हम तो,हम को खुशियां-बाटने के वास्ते-२
राजा कभी रंक बने, इनके निराले काम हैं----
मां पिता -------------------।
३- मंदिरों की घंटियां बजती हैं,कयूं ये कया पता?
और कया होती है,तीरथ यात्रा ये क्या पता?
अब तक इन्होंने पाला हमको,अब ये अपना काम हैं.......
मां-पिता, और दादा-दादी, नाना-नानी नाम हैं।
      सीमा अष्टमी साहू

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...