Monday, May 4, 2020

राजस्थान से मुकेश बोहरा अमन की रचना

मुकेश बोहरा अमन
बाड़मेर राजस्थान
8104123345

  श्रम की देवी

करीब से देखा है मैंने ,
वो पत्थर-पहाड़ों को ,
अनवरत तोड़ रही है ।

बस ! जीने की आस मे ही,
पसीने की बूंद-बूंद से ,
बिखरा जीवन जोड़ रही है ।।

मुन्ना कुदरत के ‘झूले’ में ,
मुन्नी थोर की छांव में ,
बेखबर हो खेल रही है ।

पर मां की ममता का मोह ,
एक नजर बच्चों पर है तो ,
दूसरी पत्थर झेल रही है ।।

एक नजर देखा मैने कि,
वो पत्थर दर पत्थर को ऐसे,
धुन मस्ती में तोड़ रही है ।

बस ! जीने की आस मे ही,
पसीने की बूंद-बूंद से ,
बिखरा जीवन जोड़ रही है ।।

खामोशी और झुकी नजर में ,
लगे डूबी अगर-मगर में ,
जीवन है अब तिहरे दशक में ।

कितना नीरस, कितना पावन,
और उपर से विधवा जीवन ,
है हर एक नजर की शक में ।।

दिन में फैली निशा की चादर,
दूर हटाने को वो पल-पल ,
यौवन को झकझोर रही है ।

बस ! जीने की आस मे ही,
पसीने की बूंद-बूंद से ,
बिखरा जीवन जोड़ रही है ।।

दुरह साधना में लीन है ,
यौवन की इन गालियों में वो ,
बेबस होकर भूल चुकी जो ।

झलक पड़ी जब उसको मेरी ,
शर्म की बिजली कौंध गई फिर ,
श्रम की देवी बीच रूकी जो ।।

यौवन की फुलवारी कैसी ,
सुख की वो तरकारी कैसी  
खुशिया गम की भोर रही है ।

बस ! जीने की आस मे ही,
पसीने की बूंद-बूंद से ,
बिखरा जीवन जोड़ रही है ।।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...