पता - पेंडरवानी , बालोद ,छ. ग.
शीर्षक - जिंदगी का सफर
सम्पर्क 9098518976
जिंदगी का सफर
-------------------------------------
जिंदगी के सफर में ,
रंग हजार है ,
बाधाओं के थपेड़े है कभी ,
कभी खुशियां अपार है ,
पर न खुशियां अपनी है ,
न गम ही यार है ,
यह तो इक सराय है ,
और सराय से प्यार है ,
औरों के लिए जो जले ,
वो जिंदगी चमकदार है ,
इस सफर में कई अपने -पराये है ,
जिनका न हाल ये , वो जिंदगी असरदार है ,
निराशा भी जिंदगी है , आशा भी जिंदगी ,
हिस्सा है ये इस सफर का ,
कहो कैसे ? बेकार है ,
दौर निराशाओं का पथरीला सा डगर ,
ये डगर छूट जाए तो खुशियां अपार है ,
ऊंच - नींच से भरे सफर ही जिंदगी है ,
गर खुद को जान ले ,
तो दिलों में प्यार -प्यार है ,
न बुरे का पछतावा , न अच्छे का मान भी ,
फिर न हार - जीत हो , न जीत - हार है ,
चलती है नित रत ,अवसान तले बिन पर ,
जन्म से मृत्यु तक , ये जिंदगी का सफर ,
- - शैलेन्द्र चेलक - -
Nice sir
ReplyDeleteNice sir jii
ReplyDeleteBehtareen sir ji
ReplyDelete