Wednesday, May 27, 2020

छत्तीसगढ़ के जांचगीर-चांपा से गिरधारी लाल चौहान की रचना- पर्यावरण और हम

नाम___गिरधारी लाल चौहान
स्थान___नवापाराखुर्द/सकती
जिला_जांजगीर_चाम्पा
राज्य__छत्तीसगढ़
विधा---कविता मुक्तक
शीर्षक---पर्यावरण और हम


व्याख्या____प्रस्तुत कविता में पर्यावरण को शुद्ध,स्वच्छ ,उसका सीमित उपयोग करने की सलाह दी गई है पर्यावरण का उपयोग एवं विघटन मानव के द्वारा ही होता है ।
उसे बिना हानि पहुचाये  संरक्षित सीमित प्रयोग करने की मंशा जाहिर किया गया है ।
************************************************


पर्यावरण और हम

पर्यावरण को स्वस्थ्य बनाओ।
अधिक दिनों तक जीवित रहोगे ।
वह प्रदुषित तुम प्रदुषित ।
जीवन से फिर सीमित रहोगे ।

पेड़ लगाओ हरियाली लाओ ।
शुद्ध वायु वर्षा को पाओ ।
पेड़ रहेंगे तब सुख बहेंगे ।
फल फूल पत्ते  लाभ उठाओ ।

अपना साफ सफाई न देखो ।
औरों का भी ख्याल करो ।
घर का कचरा सड़क में डाल ।
खुद को न खुशहाल करो ।

नदी नाले मां के सामान ।
हरदम निर्मल बहती रहे ।
मेरे जैसे सबका संतान हो ।
देख हमें कहती रहे ।

धूल धूंआ न ज्यादा फैले ।
इसका समुचित रखो ज्ञान ।
सुरक्षित उपयोग करो इसका ।
इससे हम सबका कल्याण ।

सबका कारक मानव है ।
सबका वह दोहन करता ।
समझे समझ से काम लें ।
तब प्रकृत खुश रहता ।

अति का एक दिन अंत है ।
इस बात से बच रहना ।
पर्यावरण जीवन का अंग ।
जैसे प्राण वैसे रखना ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...