Monday, May 4, 2020

मध्यप्रदेश से हर्षित भारद्वाज 'धीर​' की रचना- एक माफ़ी हो

नाम- हर्षित भारद्वाज 'धीर​'
राज्य- मध्य प्रदेश​
कविता का शीर्षक- "एक दुआ मिले एक माफ़ी हो"
सम्पर्क नम्बर- 9691578504

फिर कविता-

मैं चाहे ख़ुदा से जो माँगूँ
बस एक मुराद ही काफ़ी हो,
फिर चाहे जो मुझे दाता बख़्शे
एक दुआ मिले एक माफ़ी हो,

कुछ बात मैं उससे कहता हूँ
देता है मुझे वो ज़रूरत मेरी,
कुछ लफ्ज़ अनसुने जाते हैं
बस एक दुआ ना कभी खाली हो,
गर मदद कोई चाहे मेरी
पहुँचू मैं जैसे जहाँ भी हो,
फिर चाहे जो मुझे दाता बख़्शे
एक दुआ मिले एक माफी हो,

जिस पथ पर भी मैं चलता हूँ
मंज़िल मिलना उसकी रहमत,
सौ बार गिरू फिर बढ़ जाऊँ
ना एक भी कोशिश बाकी हो,
बस हार के पहले लड़ जाऊँ
इक यही अरदास ज़रा सी हो,

फिर चाहे जो मुझे दाता बख़्शे
एक दुआ मिले एक माफी हो.

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...