राज्य :- राजस्थान
शीर्षक :- एक सैनिक के दुःख
सम्पर्क :- 9782638555
एक सैनिक का दुःख तुम क्या जानोगें
छलक गया दुःख तो सह न पाओगें
कठिन परिस्थितियों में करता ये ड्यूटी
देख लिया इसे तो बयाँ न कर पाओगें
एक सैनिक का दुःख तुम क्या जानोगें
हर वक़्त बारूद से घिरा हुआ पाओगें
दूर से भी जिम्मेदारियाँ निभाता घर की
जी लिया जीवन तो बयाँ न कर पाओगें
एक सैनिक का दुःख तुम क्या जानोगें
हर वक़्त मौत के उसे समीप ही पाओगें
दुश्मनों से हिफाज़त करता हैं सब की
सुन लिया ऐसा तो बयाँ न कर पाओगें
एक सैनिक का दुःख तुम क्या जानोगें
मरते वक्त भी चेहरे पर मुस्काँ ही पाओगें
जान न्यौछावर कर देता देश की रक्षा हेतु
क्षतविक्षत शव देख आंसू न रोक पाओगें।।
No comments:
Post a Comment