Wednesday, May 13, 2020

पश्चिम बंगाल से दिनेश चंद्र प्रसाद"दीनेश" की रचना- सैनिक

नाम-दिनेश चंद्र प्रसाद"दीनेश"
राज्य-पश्चिम बंगाल
संपर्क-9434758093
"सैनिक"

जब सारा देश सो रहा था नींद के आगोश में ।
वो दुश्मनों को दबोच रहे थे अपने बाहु पास में ।।
जब सारा देश मना रहा था झूम-झूम के होली ।
वो झेल रहे थे सीना तान के दुश्मनों की गोली ।।
जब हम लगा रहे थे रंग अबीर गुलाल ।
तब वो दुश्मनों का कर रहे थे बुरा हाल ।।
जब हम ठंड से ठिठुर कर ताप रहे थे आग ।
वो दे रहे थे घूम-घूम पहरा सारी रात जग ।।
कोई हिन्दू,कोई मुस्लिम,कोई सिख और ईसाई ।
सरहद पर लड़ते हैं सब मिल के भाई-भाई ।।
हर नौजवान के दिल से एक ही आवाज है आती।
बढ़े चलो-बढ़े चलो हे वीरों माँ भारती पुकारती ।।
दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" कलकत्ता

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...