Monday, May 25, 2020

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से रामकुमार पटेल की रचना-

रचनाकारः-रामकुमार पटेल
जिलाः- रायगढ़
शीर्षकः- "कोरोना से कभी डरो ना "
विधाः-छंद मुक्त कविता 

कोरोना कोरोना कोरोना
कोरोना से कभी डरोना।
कोरोना का है ये कहर
आ गया है अनेकों शहर।।

आगे आ बन जा तू लीडर
कोरोना से कभी न तू डर।
करो न कभी मनमानी
कभी न करना नादानी।।

धीरज तू सदा धरना
विश्वास को कभी न खोना।
लाकडाउन का करो पालन
गरीबों का करो लालन।।

घर से निकलना न तू
कभी भी मचलना न तू।
शासन का सहयोग करो
सब लोगों से अपील करो।।

लोगों को कभी न डराना है
कोरोना को हराना है।
स्वच्छता पर है देना ध्यान
मत बनना कभी अनजान।।

कोरोना कोरोना कोरोना
कोरोना से कभी डरोना।।

व्याख्या----
  प्रस्तुत कविता में कोरोना से नहीं डरने और दूसरों को भी न डराने के साथ साथ आवश्यक सफाई और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

रामकुमार पटेल नंदेली, रायगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...