Friday, May 29, 2020

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से गुलशन‌ खम्हारी की रचना- प्रकृति

**************************
रचनाकार - *गुलशन‌ खम्हारी*
जिला --    तमनार,रायगढ़(छ.ग.)
शीर्षक -    " *प्रकृति से प्यार*"         
विधा  --    मानवीकरण अलंकार

*व्याख्या*:
प्रकृति को किसी प्रेमिका के रूप में प्रदर्शित करने का एक प्रयास किया गया है । प्रकृति के विभिन्न प्रारूपों में प्रेमिका को एक प्रेमी किस तरह से ढूंढता है क्या देखता है यह उसके लेखनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है ।

*मौलिक रचना*

श्यामल-श्यामल,कोमल-कोमल रंग है सुंदर अरु सुंदर है वो रुप ।

नवपल्लवित-नवअंकुरित-नव बीज को लगे ज्यौं सुंदर धूप ।।

कनक-कांति-काया उनकी बरसाए द्युति दिवस अनुरूप ।

स्वयं-सुदर्शना-सौंदर्य का दिखे अद्भुत अप्रतिम सा स्वरूप ।।

निश्चल-निकुंज-निहार रहा लेकर लतिका,कोरक अरु पुहुप ।

अधर इधर-उधर सकुचाए ज्यों हर्षित पुष्प में मंडराता कोई मधूप ।।

प्यास से शुष्क ग्रीवा चाहे मरू मरीचिका में लबालब भरा कूप ।

अंतः सुप्त अवस्था लगे स्वयं प्रीत प्रत्यक्ष कोई प्रतिरूप ।।

हर किसी की चाह में आज मांग है चाहे कुरूप या हो कोई विद्रूप ।

प्रेम-पनाह-पाए, प्रकृति का हुस्न दिखा है प्यार समरूप ।।

गुलशन_खम्हारी

4 comments:

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  3. वाह वाह 👌👌 बहुत ही बढ़िया
    बहुत खुबसुरत ❤❤👌👌 खम्हारी जी👍

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...