देवगांव तमनार छत्तीसगढ़,
मोबाइल 9303489723
आओ तुमको लगा दूं गुलाल इस होली में ,
ना रख दिल में कोई मलाल इस होली में ,,
आओ तुमको ...
ना छोटा बड़ा कोई जगत में
सब बन्दे है भगवान के,
नाम अलग है सब के दिल में
सीख लें आ गीता कुरान के,,
आजा कर लें दोंनो गाल लाल इस होली में ,
ना रख दिल....
दिल तेरा जो दुखाया है मैंने
माफ कर दे बड़ा होजा ,
तू कर ले एकादशी मेरी तो
में रख लूंगा अब की रोजा ,,
बता दें दुनिया को देके मिशाल इस होली में ,
ना रख दिल....
जो लड़वाते है हम दोनों को
हम ना लड़ेंगे इरादा कर लें,
खून जब तेरी गिरे दर्द मुझे हो
आओ मिल कर वादा कर लें ,,
ना गलने देंगे कभी कोई दाल इस होली में ,
ना रख दिल .....
No comments:
Post a Comment