Wednesday, May 27, 2020

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से कृष्ण कुमार ध्रुव "सृजन" की रचना- पर्यावरण

रचनाकार:- कृष्ण कुमार ध्रुव "सृजन"
जिला:- सूरजपुर (छ0 ग0)
विधा:- कविता
विषय:- पर्यावरण
शीर्षक:- आओ प्रदूषण होने से बचाएं।


आओ धरती की तस्वीर बदलें,
अच्छा सा एक दृश्य बनाएं।
ऐसा सन्देश हम सबको समझाएं,
आओ प्रदूषण होने से बचाएं।

उड़ रहा धूल - धुंआ, फैल रहा जहर,
मानव अधम चट कर रहा वन।
हवा भी हो गई है अब मैली,
अस्वस्थ हो गया है मन और तन।

अवसर आया है एक सब मिलकर,
संरक्षण करने कोई कदम उठाएं।
यही शोर हम सब तक पहुंचाएं,
अमूल्य समय और जीवन बचाएं। 

अब मोटर कार उपयोग करना कम,
पदयात्रा करने सब जोर दें।
कपड़े थैले रखकर सब बाजार जाएं,
प्लास्टिक का उपयोग करना छोड़ दें। 

भाई चारे भावना के साथ रहें,
यही शिक्षा हम सबको समझाएं।
उत्तम स्वास्थ्य रोशनी घर घर फैलाएं,
आओ पेड़ लगा पर्यावरण बचाएं। 

शीतल शुद्ध हवा सबको चाहिए,
दो पेड़ कोई नहीं लगाता है।
कितने रोग है ये कोई नहीं जाने,
रोग को खुद ही पास बुलाता है।

इस धरा में हरियाली फैलाकर,
स्वस्थ्य निरोगी सबको बनाएं।
यही शुभ सन्देश सब तक पहुंचाएं,
आओ पर्यावरण प्रदूषण होने से बचाएं।

व्याख्या:-हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं, मोटर कर का उपयोग कम करें और पॉलीथिन के उपयोग को पूर्णतः बंद करें जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा और हम मनुष्य की जीवन शैली स्वस्थ्य और निरोगी बन सकती है। 

4 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...