Tuesday, May 5, 2020

छत्तीसगढ़ से संतोष श्रीवास्तव "सम" की रचना- इस संकट में

नाम-संतोष श्रीवास्तव "सम"
राज्य - छत्तीसगढ़ 
मोबाइल - 9993819429
शीर्षक - इस संकट मे। 

दाना दो इन चिड़ियों को, 
इनकी भी भूख मिटाओ, 
तड़प रही प्यासी रहकर , 
इनकी भी प्यास बुझाओ। 

सोशल डिस्टेंसिंग का ये, 
पालन करती जाती हैं, 
एक उड़ जाती फुर तब, 
दूसरी आँगन में आती है। 

धरती मे नही दिखे जल, 
ताल व पोखर सूखे है, 
तप रही है सारी दुनिया, 
हर वार जमीं पर तीखे है। 

कोरोना संकट के क्षण में, 
इन मूको को गले लगाओ, 
चीं चीं कर कहती चिड़िया, 
हम पर भी दया जताओ। 

--    संतोष श्रीवास्तव "सम"

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...