ब्लॉक:- प्रेमनगर, जिला:- सूरजपुर, छत्तीसगढ़
विधा:- कविता
शीर्षक:- मानवीय मूल्य
पूत सुजान होकर देश का रक्षा करेगा।
मानव मूल्य को महत्व देकर देश विकास करेगा।
यहां न कोई शत्रु, न कोई बैर होगा।
भाईचारे से ही देश मजबूत होगा।
न धोखा होगा, न बलात्कार होंगे।
सभी पढ़ लिखकर समझदार होंगे।
तभी सभी का सत्कार और इज्जत होगी।
चारों ओर खुशियां हमेशा व्याप्त होंगी।
चहुं ओर शिक्षा की बात होगी।
तभी निःस्वार्थ सेवा भाव होगी।
देश भक्तों में देश प्रेम दिखता रहे।
वतन सदैव अग्रसर विकास करता रहे।
कृष्ण कुमार ध्रुव,व्याख्याता
प्रेमनगर,जिला सूरजपुर
No comments:
Post a Comment