Tuesday, May 5, 2020

उत्तरप्रदेश से अन्जना झा की रचना- वो अन्तिम

अन्जना झा
नोएडा(उत्तर प्रदेश)
शीर्षक-  वो अन्तिम क्षण(माँ  को श्रदधांजलि)

माँ  तेरे अन्तिम क्षण में तुझे ना मिल पाई 
तेरे आँखो से गिरे अश्रु को ना पोछ पाई।
कभी ना सोचा था वो पल जीते  जी आ जायेगा
जब आँखों के समक्ष तेरा मृत शरीर देख मन कौंध जायेगा।

चाहत बहुत थी तेरे लिए कुछ कर गुजरने की
वो चाहत बस चाहत रह गई, तू हमें छोड़ दुनिया से चली गई।
काश तुझे जाने ना दिया होता, किसी बहाने रोक लिया होता
तो आज तेरा साया साथ होता।। मेरा भी एक दोस्त मेरे साथ होता।

किससे कहूँ आज अपने दिल की बात, रह्ता मन बहुत उदास
दरवाजे की हर आहट पर तेरी ही आस होती है, लगता उस पल शायद तू मेरे पास होती है।

माँ सब छोड़ क्यूं चली गयी, खाली घर क्यूं कर गयी
जाने से पहले एक बार तो पुकारा होता ,भगवान से भी लड़ना मुझे गवारा होता।

 तेरी कमी ना कोई पूरी कर पाया है, पर समय ने शायद तेरे बिना अब जीना सिखाया है।।

20 comments:

  1. Beautifully expressed your feelings

    ReplyDelete
  2. One of the beautiful lines I have ever heard.

    ReplyDelete
  3. Maa..... awesome.speechless.
    Keep writing ma'am.

    ReplyDelete
  4. Maa.... heart touching lines mam👌👌

    ReplyDelete
  5. Its too good , beautiful line's,❤️❤️

    ReplyDelete
  6. Ma ki kami to kabhi bhi koi bhi nahi le sakta.....

    Beautifully written and elaborated the emotions of those who lost their moms..

    Very nice Anjana����

    ReplyDelete
  7. Awsmm..keep writing such a great feelings

    ReplyDelete
  8. Well written mam

    ReplyDelete
  9. Emotions in words.Beautifully knitted.

    ReplyDelete
  10. Absolute stunning! A small piece of paper but carried thousands of emotions❤

    ReplyDelete
  11. Dil ko chu lene vali kavita .

    ReplyDelete
  12. Wow ma'am, its just amazing😃😃

    ReplyDelete
  13. Beautifully written. You are amazing Anjana. Keep it up.

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...