Thursday, May 28, 2020

छत्तीसगढ़ के कांकेर से मीरा आर्ची चौहान की रचना- जीवन

कवयित्री का नाम-मीरा आर्ची चौहान
शीर्षक-मंत्र(जीवन मूल्य पर आधारित)
जिला-कांकेर,छग

वैदिक ऋचाएं
एवं मंत्र संबल
देते सदैव जीवन
पथ को सुदृढ़
बनाने को।

अनुभव का मंत्र
सुकून देता जीवन में
सिखाता सदैव
असंभव को संभव
बनाना।

विश्वास एक मंत्र
परिवार की
 मोतियों को
  पिरोता एकता
 के सूत्र में।

प्रेम महामंत्र है
सद्भावना का
बंधकर जिसमें
समूचा विश्व
जयघोष करता
बसुधैव
कुटुंबकम् का।।

मीरा आर्ची चौहान






व्याख्या-* मंत्र, ऋचाएं जीवन को सुदृढ़ बनाते हैं, अनुभव स्वयं के लिए, विश्वास परिवार के लिए
तथा विश्व के लिए मंत्र है जो विश्व को परिवार के रुप में बांधे रखता है।
मीरा आर्ची चौहान

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...