पता - आवास पारा जैसा कर्रा पोस्ट जैसा कर्रा, चारामा, जिला कांकेर छत्तीसगढ़ 494336
संपर्क सूत्र- 7587373238
शीर्षक- 🌹मैं मजदूर क्यों 🌹====================
मैं मजदूर क्यों हाशिए में खड़ा हूँ?
क्यों सपनों का सृजेता ऐसे पड़ा हूँ?
मेरे कांधों जग निर्माण का आधार
क्यों जग में बिना आधार खड़ा हूँ?
आदिम सभ्यता से निर्माण मेरे हाथों ।
जग का नव सृजन भी हुआ मेरे हाथों ।
सभ्य समाज में नवीनता का भाव भर
क्यों आज भी मैं अंधेरों में जकड़ा हूँ?
ऊँचे अट्टालिकाओं महलों का सृजन किया ।
ऊसर बंजर धरती को हरियाली से भर दिया।
नगर शहर जगमग जगमग रोशन किया ।
क्यों फिर मैं छोटी सी झोपड़ी में सिमटा हूँ ?
अनेकों किताबें मुझ पर लिख विद्वान हो गये।
मेरे हाथों की कला भोग धनवान हो गये।
अज्ञानता निर्धनता और आभाव में जी कर
क्यों आज मैं समाज में सबसे पिछड़ा हूँ ?
आस है कभी कोई मसीहा अवतरित होकर।
समानता बंधुत्व का सम भाव जागृत कर।
समाज को विकसित कर जागृत बना दिया है।
क्यों आज फिर मै निकृष्ट हो कर रहता हूँ ।
मैं मजदूर क्यों हाशिए में खड़ा हूँ?
सपनों का निर्माता ऐसे ही पड़ा हूँ ।।
******
देवव्रत कर शर्मा
No comments:
Post a Comment