छत्तीसगढ़
मो.नं.-९९२६४६९४०५
**************
कोरोना भगाना है
(मनहरण घनाक्षरी)
^^^^^^^^^^^^^^^
कोरोना को भगाना है,
जनता को जगाना है,
जागरूकता लाना है,
समझ दिखाईये।१।
000
हल्के में न आंको तुम,
दूर से ही झांको तुम,
जग सारा हार गया,
सतर्क हो जाईये।२।
000
कोरोना चीन से आया,
सबको नाच - नचाया,
निराली इसकी माया,
दूर कर जाईये।३।
000
ऐसा होगा बार-बार,
हर मानुष का वार,
होगा देश से बाहर,
आज से मिटाइये।४।
०००००
डॉक्टर है भगवान,
बनों तुम बलवान,
तभी होगा बेड़ापार,
समझ दिखाओ ना।१।
000
अगर हो सर्दी खांसी,
अस्पताल जाओ वासी,
रखो नित सावधानी,
बाय बाय कहोना।२।
000
जाग चुकी सरकारें,
बंद है धार्मिक स्थलें,
बंद है कॉलेज-स्कूलें,
पग नही धरोना।३।
000
कोरोना से न डरिये,
शंका आप न पालिये,
भागेगा देश से दूर,
तुम नही डरोना।४।
No comments:
Post a Comment