Monday, April 27, 2020

छत्तीसगढ़ से आकाश कुमार तिवारी की रचना- पिता

-आकाश कुमार तिवारी
राज्य- छत्तीसगढ़
शीर्षक - "पापा(पिता)"
संपर्क नंबर- 9406488048

                    पापा

मेरी छोटी सी ज़िद से लेकर मेरे बड़े सपनो को पूरा करना , उन्हें आता है।
मुझे डांट लगाना और जब मैं गुस्सा हो जाऊं तो प्यार से मनाना, उन्हें आता है।

जब मन मेरा दुखी होता , तो ख़ुशी बनना,
मेरी ख़ुशी का इज़हार जिससे हो , वो हंसी बनना,
ज़माने की परवाह किये बिना हमेशा मेरा साथ देना,
सड़क पार करते वक़्त हाथों में हाथ देना,
मेरी हर छोटी ज़रूरत पर अपना बड़ा से बड़ा शौक कुरबान करना , उन्हें आता है।

कभी जब मैं गलती करूँ प्यार से मुझे समझाना, उन्हें आता है।
माँ के इस छोटे चाँद के टुकड़े को आकाश बनाना, उन्हें आता है।
- "आकाश"

ऊपर लिखीं समस्त पंक्तियों में पापा या पिता शब्द का प्रयोग नही हुआ। लेकिन ये मेरा मानना है कि हर पंक्ति पढ़ने के उपरांत आपको एक ही व्यक्ति का ध्यान आएगा और वो कोई और नही बल्कि आपके "पिता" ही होंगे।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...