उत्तर प्रदेश भदोही
जाना कहाँ है ... रूको तो ज़रा
आओ पास मेरे ...
बैठो तो ज़रा ।
जाना कहाँ है ...
रूको तो ज़रा ।
कहना क्या है ...
कहो तो ज़रा ।
सुनना क्या है ...
सुनो तो ज़रा ।
देखना क्या है ...
देखो तो ज़रा ।
दिल दु:खा है ...
रो लो तो ज़रा ।
मन थका है...
सो लो तो ज़रा ।
आकाश बिछा है....
पंख खोलो तो ज़रा ।
खेत जुता है ...
ख्वाब बो लो तो ज़रा ।
जिंदगी खफ़ा है ...
जी लो तो ज़रा ।
गला सूखा है ...
पी लो तो ज़रा ।
जाना कहाँ है ...
रूको तो ज़रा ।
No comments:
Post a Comment