०२. राज्य- असम
०३. कविता का शीर्षक-" एक नदी बहती है "
०४ - संपर्क नंबर - 7905903204
" एक नदी बहती है "(नवगीत- १)
--------------------------------------------
मुझमें एक
नदी बहती है।
तट से,
कानों में कहती है।
बस्ती संग
साजिश होती फिर।
सांझ बेचारी,
जाती क्यों घिर।
रात,
अंधेरे ही ढोती है।
फिर- फिर
बातों पर पहरा है।
हर कोई,
दिखता वहरा है।
व्यथा,
मौन ही बस रहती है।
कुछ भी कहना
सही नहीं है।
जो दिखता,
वो वही नही है।
चुप्पी
चुप- चुप रह सहती है।
Wooow Alluring poem
ReplyDeleteसुंदर रचना। बधाई और शुभकामनाएं।
ReplyDelete