Wednesday, April 15, 2020

उत्तरप्रदेश से गायत्री द्विवेदी 'कोमल' की रचना

1.नाम-गायत्री द्विवेदी 'कोमल'
2.राज्य-उत्तर प्रदेश
3.शीर्षक-दोहे
4.संपर्क नंबर-

ज्यों कोटर तोता छुपा, वैसे घर में लोग ।
जो फैले संसार में,कोरोना का रोग ।।

ज्यों कोटर से झाँकता, तोता है संसार ।
वैसे झाँकें लोग सब, कोरोना का वार ।।

मुलुर-मुलुर तरु छिद्र से, तोता रहा निहार ।
सोच रहा कितना बड़ा, होगा यह संसार ।।

तोता कोटर में करे, रक्षा का अनुमान ।
वैसे ही घर में करो, तुम भी अब इंसान ।।

शुग्गा कोटर में छुपा, जैसे देखे सीन ।
वैसे देखे आजकल, मानव होकर दीन।।

2 comments:

  1. समसामयिक दोहे। कोरोना कविताओं में भी व्याप्त हो गया है। लगभग हर १० में से २ कविताओं में इसका प्रसंग है।

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...