राज्य:-छत्तीसगढ़ ,जिला-जांजगीर चाम्पा
शीर्षक-बाबा साहब तेरा नाम अमर रहे
मो.-6263476834
बाबा साहब तेरा नाम अमर रहे
***********************
पूरे जग में तेरा नाम फैला,
चहुँओर फैलाया ज्ञान का प्रकाश।
जड़ चेतन में तेरा एहसास छिपा,
धरती स्तुति करे,फूल बरसाये आकाश।।
पूरी सृष्टि को एकता,समता और
बंधुता का पाठ पढ़ाया और समझाया।
दीन दुखियों सभी का उद्धार किया,
जन जन को ज्ञान का मार्ग दिखाया।।
छोटे बड़े का भेद इस दूनिया से
बाबा तूने मिटाया आखरी साँस तक।
नारी जगत का पूरा मान बढ़ाया,
तेरा संकल्प हृदय में धधक रहा अब तलक।।
हे बाबा!तेरे सपनें होंगे साकार,
संकल्पित हैं भारत के तेरे हर जन-जन।
नेक राहों पर संघर्ष जारी 'धिरहे',
मर मिटेंगे देश के लिए,सब कुछ है अर्पण।।
No comments:
Post a Comment