राज्य- छत्तीसगढ़, जिला- बलौदा बाजार
शीर्षक- डॉ. भीमराव अंबेडकर
मोबाइल- 7974389033
*डॉ. भीमराव अंबेडकर*
भारत है स्वर्ग से सुंदर,
न तेरा है न मेरा है,
ये भारत हम सबका है,
जन-जन समझ लो बात।
नही तो नुकसान हम सबका है।
कब तक झुककर रहना है,
झुकाकर अपना सिर,
क्यों नही झंझौड़ता है,
हमें अपना स्वाभिमान।
सहकर लोगों की यातना,
जिंदादिली का इतिहास रचा।
बाबा साहब अपना जीवन,
वतन के नाम कर दिया।
अम्बेडकर जी के सपनों से,
ये भारत देश है अपना।
अम्बेडकर जी का बेटा हूं,
मैं आपको प्रणाम करता हूं।
नारी के उद्धार के लिए,
विश्व अभियान चलाया।
छुआछूत के मुक्ति दाता,
विश्व ज्ञान के ज्ञाता हो।
जन-जन में गुंज रहा है,
अम्बेडकर जी का नाम।
हर जगह गुंजे भीमराव,
ऐसा बने देश हमारा।
हर बालक शिक्षित हो,
शिक्षा उनका अधिकार है।
तीन रंगों का तिरंगा झंडा,
ये भारत की शान है।
जब तक भारत रहेगा,
तब तक संविधान रहेगा।
महापुरुषों से संदेश मिला,
वो आज भी जिंदा है।
नारी शक्ति का पहचान,
आज हो रही है जग में।
अम्बेडकर जी ने दिलाया है,
नारी शक्ति को पहचान।
उन्हीं के नाम से आज,
नारी शक्ति का नाम है।
अम्बेडकर जी का बेटा हूं,
मैं आपको प्रणाम करता हूं।
*परमानंद निषाद*
No comments:
Post a Comment