जमशेदपुर झारखंड
ग़ज़ल
जबसे मेरे करीं आप आने लगे
प्यार के गीत हम गुनगुनाने लगे
आपकी याद में खो गये इस क़दर
ग़म मुझे छोड़कर दूर जाने लगे
आपके प्यार का आसरा जो मिला
हम भी ख़ुश हो गये मुस्कुराने लगे
ज़िन्दगी भी मुझे रास आने लगी
हम भी जीवन के सपने सजाने लगे
देखकर के मुझे तेरी आग़ोश में
चाँद तारे सभी मुस्कुराने लगे
अंकिता को नयी ज़िन्दगी मिल गयी
हौसला आप जबसे बढ़ाने लगे
No comments:
Post a Comment