Monday, April 20, 2020

छत्तीसगढ़ से कमलकिशोर ताम्रकार की रचना- कविता क्या है??

नाम, कमलकिशोर ताम्रकार
राज्य, छत्तीसगढ़
कविता का शिर्षक  :-- कविता क्या है?

मन की अभिलाषा है कविता, जीवन की आशा है कविता।
सांसो कीपरिभाषा है कविता, भावो की भाषा है कविता।।

कवि की कल्पना है कविता, सृष्टि की वंदना है कविता।
क्रंदन की वेदना है कविता, शोषित की चेतना है कविता।।

संस्कार सिखाती है कविता, संस्कृति सुधारती है कविता।
नि:स्वार्थ,परमार्थ की कविता, प्रेम ,त्याग तपाती है कविता।।

अन्त:मन की व्यथा कविता, बाह्य जन की है कविता।
नि:सहाय की है कविता, आशा की किरण है कविता।।

बोध कर्तव्य की है कविता, सृजन विज्ञान की है कविता।
जन उत्थान की है कविता, प्रेरणा प्रदान की है कविता।।

साहस  शक्ति है कविता, बलिदान की भक्ति है कविता।
प्रकृति की छटा है कविता,सुन्दरता की घटा है कविता।।

शास्त्रों की वाणी है कविता,दुनिया दीवानी हो ,कविता।
क्या लेकर जन्म दोबारा, करना चाहोगे फिर कविता।

अगर कोई मुझसे पूछे तो,हर बार लिखूंगा फिर कविता।
बार बार पढूंगा फिर कविता, हर बार सुनूंगा फिर कविता।।

1 comment:

  1. बहुत ही सुंदर और लाजवाब साधुवाद

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...