राज्य-दरभंगा ,बिहार
शीर्षक-जिन्दगी
जिन्दगी
खुबसूरत एहसास है जिन्दगी
जीने की आस है जिन्दगी
किसी की आहट है जिन्दगी
किसी की मुस्कुराहट है जिन्दगी
कहीं ख्वाब है जिन्दगी
कहीं जेहाद है जिन्दगी
जीने का प्रकाश है जिन्दगी
जीवन का विकास है जिन्दगी
कहीं ऐशोआराम है जिन्दगी
कहीं आराम हराम है जिन्दगी
किसी केलिये माँ बाप है जिन्दगी
किसी केलिये माला जाप है जिन्दगी
यहाँ लाखों रंग के है जिन्दगी
सबके लिये अलग परिभाषा है जिन्दगी
अनोखी गजब कहानी है जिन्दगी
हँसती फूलों की रवानी है जिन्दगी
कंचन प्रभा
दरभंगा , बिहार
Lajawab
ReplyDeleteVery nice ...
ReplyDeleteAti sundar..����
सुन्दर पंक्तियां।
ReplyDelete