राज्य-पश्चिम बंगाल
शीर्षक-''जिसके पास माँ होती है"
जिसका कर्ज चुकाया नहीं जाता
वह कौन होती है, वह माँ होती है
जिसके प्यार में नहीं होती मिलावट
वह कौन होती है ओ मां होती है
जिसका दूध होता है अनमोल
वह कौन होती है वह मां होती है
जिसके दिल से निकली आशीष को
भगवान भी नहीं टालता
वह कौन होती है, वह मां होती है
जिसके सामने स्वर्ग का
सुख भी फिका होता है
वह कौन होती है, वह मां होती है
हिमालय से ऊंचा
जिसका दुलार होता है
वह कौन होती है,वह माँ होती है
दिल जिसका सागर से भी बड़ा होता है
वह कौन होती है, वह मां होती है
हवा से भी तेज, जिसकी एहसास होती है
वह कौन होती है, वह मां होती है
दुनिया का सारा सुख
उसके पास होता है
जिसके पास मां होती है
जिसके डांट में भी प्यार होता है
जिसके गुस्से में भी दुलार होता है
वह कौन होती है ,वह मां होती है
दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" कलकत्ता
Very good prasadji.
ReplyDelete