Monday, April 27, 2020

हरियाणा से बलजीत सिंह बेनाम की ग़ज़ल

बलजीत सिंह बेनाम
ज़िला हिसार, हरियाणा
मोबाईल :9996266210

ग़ज़ल
मोहब्बत को माना है गर बन्दगी
अँधेरों में मिल जाएगी रोशनी

तुम्हे पा लिया और क्या चाहिए
तुम्ही पहली ख़्वाहिश थी तुम आख़िरी

अजब मसअला है किसी क़तरे से
समन्दर बुझाता है गर तिश्नगी

हुआ क्या ग़मों से ज़रा सामना
बहाने लगे आँसुओं की नदी

कभी दोस्तो को किया है खफ़ा
कभी दुश्मनो से है की दोस्ती

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...