राज्य-छत्तीसगढ़,जिला-बलौदाबाजार
शीर्षक-भीम बाबा को याद करेंगे
मोब.-8120587822
शिक्षा अलख जगाकर,
मानवता को समझाकर ।
दीपक जलाया तम में,
डग सत्य ही दिखाकर।
मिलकर आवाम भरेंगे,
भीम बाबा को याद करेंगे।
सब छूत को मिटाकर ,
मानव का यश बढ़ाकर।
संविधान को बनाया,
सम्मान ही बढ़ाया।
मिलकर आवाम भरेंगे,
भीम बाबा को याद करेंगे।
नारी का मान करके ,
सबको गले लगाया।
अधिकार मत का देकर,
निर्धन को हक़ दिलाया।
मिलकर आवाम भरेंगे,
भीम बाबा को याद करेंगे।
~~~~◆◆◆◆◆◆~~~
No comments:
Post a Comment