राज्य- हरियाणा
शीर्षक- तुझे पसन्द करता हूँ मैं
कविता
🌹तुझे पसंद करता हूं मैं🌹
मुझे पसंद है तेरा भोला सा चहेरा
मुझे पसंद है तेरी वो मासूम हंसी
और पसंद है तेरी ये मासूमियत
मखमली-सा बदन जब देखता हूं मैं
हां! तुझे पसंद करता हूं मैं ।
मेरी ये चाहत तुझपे बोझ ना होगी
तुझे नापसंद ऐसी कोई बात ना होगी
तू एक हसीन ख्वाब सा है मेरे लिए
सोते जागते हर रोज़ तुझे देखता हूं मैं
हां! तुझे पसंद करता हूं मैं।
तेरे चेहरे पर आफ़ताब का नूर लगता है
तेरे जज्बातों में भी नज़ाकत लगती है
मेरी चाहतों का सिलसिला चलता रहेगा
हर बार अब तो तेरा ही इंतजार करता हूँ मैं
हां! तुझे पसंद करता हूं मैं।
हां! तुझे पसंद करता हूं मैं।।
🌹सन्दीप चौबारा🌹
फतेहाबाद
हरियाणा
No comments:
Post a Comment