Monday, April 20, 2020

राजस्थान से कैलाश शर्मा गोविंद की रचना

नाम   कैलाश शर्मा गोविंद
राज्य   राजस्थान 
शीर्षक - तेरे नूर का क्या कहना ( शादी के सालों बाद पत्नी के बारे में विचार )
संपर्क  9829803895

दुनियां में हुर हजारों है पर तेरे नूर का क्या कहना ।
इस तेरे नूर का क्या कहना , इस तेरी सुंदरता का क्या कहना ।।

नागिन के जैसे बलखाती ,चोटी के काले बाल तेरे।
होठ गुलाब की पंखुड़ियां और सुर्ख गुलाबी गाल तेरे।।
कजरारे अंखियों से तेरा,वो तीर मारना क्या कहना
इस तेरे नूर का क्या कहना......................

सागर की लहरों से लचकाए पतली पतली तेरी कमर ।
नववधू लगे मुझको हरपल थम सी गई है तेरी उम्र ।
योवन को तेरे देख मेरा वो जी ललचाना क्या कहना.
.इस तेरे नूर का क्या कहना.............

हिरनी के जैसे बल खाकर ,वो गज गामिनी सा चलना ।
संग में मेरे देख किसी को, गुस्से से तेरा जलना
वो तेरा रूठना क्या कहना, वो मेरा मनाना क्या कहना
इस तेरे नूर का क्या कहना .....................

3 comments:

  1. लॉकडाउन में राजी रखने के नुस्खे, वाह

    ReplyDelete
  2. बहुत ही सुंदर रचना अंकल जी

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...