Monday, April 20, 2020

छत्तीसगढ़ से श्रवण मानिकपुरी की रचना- रोटी की कहानी

कवि का नाम:-श्रवण मानिकपुरी
राज्य:- कोंडागाँव ,छत्तीसगढ़
शीर्षक:-रोटी की कहानी
संपर्क:-७९७४०४२०९२

आओ सुना दूं तुम्हें, रोटी की कहानी
रोटी की कहानी हो ....रोटी कहानी  

कितनों को ये रोटी ने आबाद किया है
कितनों को  ये रोटी ने बर्बाद किया है
इस दुनिया मे गरीबी तो सबसे बुरी है 
इस दुनिया में रोटी तो जीवन की धुरी है
आओ सुना दूं तुम्हे रोटी कहानी
रोटी की कहानी हो.....रोटी की कहानी

इस रोटी के खातिर कोई हैवान बना है
इस रोटी के खातिर कोई  बेईमान बना है
हत्या ,चोरी ,डकैती इस रोटी ने कराया
इस रोटी ने तो भाई को भाई से लड़ाया
आओ सुना दूं तुम्हे रोटी कहानी
रोटी की कहानी हो.....रोटी की कहानी


वाह रे  ! रोटी तूने इंसानों को कितना रूलाया
खुले आसमान ,तपती धूप में फुटपाथ में सुलाया
कोई बिलख रहा, तुझको पाने को
बच्चे बिलख रहे ,तुझको खाने को
आओ सुना दूं तुम्हे रोटी कहानी
रोटी की कहानी हो.....रोटी की कहानी

परदेस जाते लोग, खाने कमाने को 
तू तड़पता रहता है आजमाने को
कोई पेट भरने को भीख मांगता
कोई पेट भरने को मर्यादा लाँघता
आओ सुना दूं तुम्हे रोटी कहानी
रोटी की कहानी हो.....रोटी की कहानी 

श्रवण मानिकपुरी

9 comments:

  1. वाह श्रवण जी
    सार्थक कविता है।😊

    ReplyDelete
  2. बहुत ही मार्मिक एवं प्रेरणादायक कविता
    हार्दिक बधाई ,आदरणीय साहेब जी🙏

    ReplyDelete
  3. बहुत बहुत आभार आदरणीय आपका

    ReplyDelete
  4. बहुत सुंदर एवम कटु सत्य भैया जी

    ReplyDelete
  5. बहुत सुंदर कविता आदरणीय श्रवण दास जी।
    जीवन की वास्तविकता को प्रर्दशित करती हुई प्रासंगिक रचना।

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...