राज्य: छत्तीसगढ़
शीर्षक : श्री राम
सम्पर्क:8463852536
***************
अभिवादन में राम
पीड़ा के संबल राम
सबके मन में राम
जीवन में राम हैं ।
कंबन के हैं अलग
रामनामी के अलग
कबीर के भी अलग
दर्शन मेंं राम हैं ।
केंवट, निषादराज
शबरी भी भूलीं काज
गढ़ने सम समाज
कानन में राम हैं ।
हे अन्नदाता किसान
हे मजदूर मितान
तुमसे हर संधान
शोभन में राम हैं ।
दीप जले जब द्वार
मर्यादा और संस्कार
सिखलाते परिवार
आँगन में राम हैं ।
किसी पर कैसा रोक
राम मय सारा लोक
कहते गीता के श्लोक
मोहन में राम हैं ।
राम नाम अधरों पे
भय नहीं ख़तरों से
तैर गए लहरों पे
पाहन में राम हैं ।
शाप और वरदान
इसी का सारा विधान
माता सीता, हनुमान
लक्ष्मण में राम हैं ।
दूरदर्शन में तब
दूरदर्शन में अब
रिश्ते भावुक हैं सब
नैनन में राम हैं ।
****************
दिनेश कुमार विश्वकर्मा
छत्तीसगढ़
Nice 👌👌
ReplyDeleteJai shri ram.🙏 Nice bhaiya ji
ReplyDelete👌👌👌 अतिउत्तम दिनेश जी..
ReplyDeleteबहुत बहुत आभार शुभम जी
DeleteGood job, bahut sundar
ReplyDelete🙏jai shri RAM🙏
ReplyDeleteVery nice bhaiya
ReplyDelete..Ram Mandir pe b kuch likho n ..