Monday, March 30, 2020

पश्चिम बंगाल से दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" की रचना- गरीब

नाम- दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश"
राज्य -पश्चिम बंगाल
संपर्क-9434758093
शीर्षक-"गरीब"


अगर देखा जाय तो
गरीबी में बहुत मजा है
गरीबी कितनी मस्त-मस्त है
न जीने की चिंता 
न मरने का डर
न रहने की फ़िकर
न शुगर
न ब्लडप्रेशर
न पेट खराब
न नियत खराब
न कोई टेंसन
न कोई पेंसन
न गर्मी से डर
न जाड़ा से भय
मगर ठिठुरेंगे जरूर
ये है एकदम तय
न मान की इच्छा
न सम्मान की चाहत
न बेइज्जती का दुःख
न सत्कार का सुख
न बिस्तर की कामना
न चादर से सामना
न नींद के लिए लोरी
पर हर दिन गावत होरी
दिनेश चंद्र प्रसाद "दीनेश" कलकत्ता

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...