Tuesday, March 17, 2020

छत्तीसगढ़ से डिजेन्द्र कुर्रे "कोहिनूर" की रचना- ऐसी बातें बना दे

डिजेन्द्र कुर्रे "कोहिनूर"
पीपरभावना (छत्तीसगढ़)
मो. 8120587822
शीर्षक- ऐसी बातें बना दे
~~~~~~~~~
मीठी बातों में उलझा दें ,
झूठे वादों में  फँसा दे ।
गैरों को अपना कर,
ऐसी बातें बना दे।

सपने दिखा दे ,
अपना बना ले।
धागों सा उलझा कर,
ऐसी बातें बना दे।

नेता से अभिनेता से ,
सबके मन को लुभा दें।
फरेबी वह जाल बिछाकर,
ऐसी बातें बना दे ।

पल में हँसा दे,
पल में रुला दे।
भोलापन दिखाकर,
ऐसी बातें बना दे।

सच को झूठ बना दे,
झूठ को सच बना दे।
लोगों को मूर्ख बनाकर,
ऐसी बातें बना दे।
~~~◆◆◆◆~~~~

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...