राज्य- छत्तीसगढ़,जिला- बलौदा बाजार
विषय- कोरोना वायरस
शीर्षक- जनता कर्फ्यू 22 मार्च
मोबाइल- 7974389033
बज गया है बिगुल जंग का,
भारत मे आज कोरोना का।
हर भारतवासी एक साथ है,
जनता कर्फ्यू के अभियान मे।
कोरोना आज चलेगा तुझे मालूम,
भारत से तेरा मुकाबला है।
सुबह-शाम जहां होता है,
देवी-देवताओं की पूजा।
जिसकी आत्मशक्ति है,
भारत की पवित्र भूमि।
हर संकट टल जाता है,
भारत मे आने के बाद।
ऐसा ही यह संकट है,
कोरोना वायरस का।
जनता कर्फ्यू से घटाना है,
कोरोना की महामारी को।
जनता कर्फ्यू से हमे भगाना है,
कोरोना वायरस की संकट को।
आज हम सबको मिलकर,
जनता कर्फ्यू सफल बनाना है।
आज रहो सब घर के अंदर,
सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक।
भारत के साथ पूरा विश्व,
सफल हो कोरोना भगाने मे।
शाम 5 बजे से शुरू करो,
बजाना ताली और थाली।
यही हम सब विनती करते है,
मन मे कामना का ज्योत जलाते रहो।
जय हिंद, जय भारत
*परमानंद निषाद*
No comments:
Post a Comment