Tuesday, February 11, 2020

छत्तीसगढ़ से परमानंद निषाद की रचना- जन नायक

*नाम- परमानंद निषाद*
*राज्य- छत्तीसगढ़,जिला- बलौदा बाजार(छ.ग.)*
*शीर्षक- जननायक*
*मोबाइल-7974389033*

भारत का जननायक था,
भारतीयों के कण-कण में बसा
वो भारत मां के वीर सपूत,
जन-जन से नाता रखता था।
वर्षो में एक बार ही,
ऐसे पुरुष ने जन्म लिया,
अपनो बुद्धि से उन्होंने,
भारत का मान बढ़ाया था।
सारी दुनिया में उन्होंने,
तिरंगा झंडा फहराया था,
भारत को आजादी दिलाने के लिए,
देश-विदेश मे अभियान चलाया था।
अंग्रेजों के विरुद्ध उन्होंने,
देश मे मुहिम चलाया था,
भारत को आजादी दिलाकर,
भारत मां के वीर सपूत शहीद हुए,
इसलिए जन-जन मे प्यारा था।
भारतीयों के कण-कण मे बसे,
भारती मां के वीर सपूत,
तभी से लोग कहने लगे,
जन-जन के *जननायक* था।।
~~~~~~~~~~~

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...