Thursday, February 6, 2020

छत्तीसगढ़ से परमानंद निषाद की रचना- बसंत

नाम- परमानंद निषाद 
राज्य- छत्तीसगढ़,जिला- बलौदा बाजार
शीर्षक- बसंत ऋतु का आगमन
मोबाइल-7974389033

*बसंत ऋतु का आगमन*

सबका हृदय खिल जाएगा,
मस्ती में सब गीत गाएगा,
नाचे गाए सब मन बहलाए,
जब बसंत अपना रंग दिखाए।
खिल कर वो गुलाब का फूल,
चारो दिशाओं मे खूशबू फैलाए
प्रकृति भी नये रूप दिखाए,
जब बसंत अपना रंग दिखाए।
समय बीत जाने पर बहुत पछताओगे,
समय का सही उपयोग नहीं कर पाओगे,
जो समझ नहीं पाता समय का मोल,
वो कर नहीं पाता कभी अच्छा काम।
मौसम पल पल बदलता रहता है,
कभी सर्दी कभी गर्मी और कभी बरसात, 
अब के मौसम है बसंत की बहार,
यही मौसम तो है पसंद की बहार।
हर तरफ है सुर संगीत का वादन,
माता सरस्वती का संगीतमय अभिवादन,
ऐसा है बसंत ऋतु का सौगात,
 सजी है धरती पर सुहावनी बारात......।।
~~~~~~~~~✍🏻
*परमानंद निषाद*

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...