Tuesday, February 11, 2020

छत्तीसगढ़ से विश्वनाथ देवांगन"मुस्कुराता बस्तर" की रचना- तुमसे मैं प्यार करती हूं

कवि का नाम: विश्वनाथ देवांगन"मुस्कुराता बस्तर"
राज्य: छत्तीसगढ़
शीर्षक: तुमसे मैं प्यार करती हूं |

तू भी महसूस कर मुझको,
मैं तेरी डीपी जूम करती हूं,
मन थिरक जाता है,,देख,
तेरी तस्वीर को चूमती हूं |

मैं जलती हूं,बूझती हूं,
तेरी यादों से,,,रोज,
दो-दो हाथ करती,
रो-रो कर जूझती हूं |

तुम क्यों मुझे इतने,
अच्छे लगते हो जानम,
मैं तुम सा,,हो जाने,
रोज-रोज सजती हूं |

आ जाओ मेरे प्रियवर,
बन जाओ मेरे हमदम,
बावरी मैं बैठी,,,बेदम,
तुमसे मैं प्यार करती हूं |

विश्वनाथ देवांगन"मुस्कुराता बस्तर"

3 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...