राज्य- छत्तीसगढ़
शीर्षक- मातृ-पितृ छाया
सम्पर्क-6263476834
मातृ-पितृ छाया
---------------------
माता पिता के चरणों में
खूबसूरत जन्नत बसा है।
इससे बड़ा पावन धाम
सारी दुनिया में कहाँ है।।
पिता ने सारी जरूरतों को
पूरा करते जिंदगी वार दी।
माँ ने ममत्व के आँचल
में पाला, ढेर सारा प्यार दी।।
मातृ-पितृ की छाया में
मेरी सारी जिंदगी पले।
मैं जब जब आगे बढूं ,
आपकी दुआयें संग चले।।
अरमां यही की आप लोगों
की पलकें कभी नम न हो।
'धिरहे' पर कृपा बरसता रहे,
प्यार दुलार कभी कम न हो।।
------शैलेन्द्र कुमार धिरहे"शैल"
शंकरपाली(ड)जांजगीर-चाम्पा(छग)
No comments:
Post a Comment