*क्रमांक-02*
*लेखक:- परमानंद निषाद*
*विषय- "स्वच्छ भारत अभियान : व्यापक अध्ययन*
*प्रस्तावना:-*
2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन को राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में आरंभ किया। 2 अक्टूबर 2019 को भारत को पूरी तरह से स्वच्छ बनाने का लक्ष्य रखा गया। लेकिन दुख की बात यह है कि अभी भी भारत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भारत अभी तक नहीं बन पाया है,अपितु अस्वच्छ होते जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया महत्वपूर्ण अभियान है। माननीय श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने इंडिया गेट में राजपथ के प्रतिज्ञा समारोह बाहर से आये लगभग 50 हजार लोगों के बीच में संकल्प किया गया था कि 2 अक्टूबर 2019 को भारत पूरी तरफ से स्वच्छ भारत हो जिसके तहत स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। यह एक राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान है जिसके तहत गलियों को साफ-सुथरा व कूड़ा साफ करने का मुख्य उद्देश्य है महात्मा गांधी का सपना था कि भारत को स्वच्छ बनाना। यह अभियान गांधी जयंती के 2 अक्टूबर 2014 को आरंभ किया गया इसका मुख्य उद्देश्य भारत को स्वच्छ बनाना है।
सरकार ने इसकी पहली शुरुआत 1986 में ग्रामीण स्वच्छता के रूप में शुरूआत किया था। जिसका उद्देश्य जीवन स्तर को सुधारना और महिलाओं की समस्याओं का निजात व प्रतिष्ठा प्रदान करना था। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए शौचालय निर्माण करना उसका उपयोग करने का वित्तीय उद्देश्य आंगनबाड़ी में शौचालय निर्माण, स्कूलों में शौचालय निर्माण,ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाए गए। दिल्ली में गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी 145 वीं जयंती पर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जी के द्वारा किया गया।
*मुख्य उद्देश्य*
स्वच्छ भारत अभियान को स्वच्छ भारत मिशन भी कहा जाता है इसका मुख्य उद्देश्य भारत के आधिकारिक को बढ़ावा देना जिससे प्रत्येक ग्राम पंचायत ओडीएफ ग्राम पंचायत के प्रत्येक परिवार में शौचालय का निर्माण और इसका उपयोग किया जाए जिससे भारत खुले से शौच मुक्त हो जाये। प्रत्येक ग्राम आदर्श ग्राम हो और भारत पूरी तरह से स्वस्थ हो। गलियों, सड़कों को स्वच्छ रखो और प्लास्टिक, पॉलिथीन को हमेशा कूड़ेदान में ही फेंके। भारत को स्वच्छ बनाने के लिए आओ हम सब मिलकर संकल्प लें और भारत को स्वच्छ बनाएं।अधिसंरचना व पर्यावरण विभाग के तहत पौधे लगाना बहुत ही जरूरी है। जिससे हमे स्वच्छ ऑक्सीजन प्राप्त हो।
*आओ मिलकर हम संकल्प लें,*
*भारत को स्वच्छ बनाने का,*
*कूड़ा-कचरा कूड़ेदान में फेंको,*
*स्वच्छता मिशन से भारत को नंबर वन बनाएं।।*
No comments:
Post a Comment