Monday, January 13, 2020

छत्तीसगढ़ से परमानंद निषाद की रचना- जवान

कवि- परमानंद निषाद*
*राज्य- छत्तीसगढ,जिला बलौदा बाजार*
*विधा- कविता*
*शीर्षक- वीर जवान*
*मोबाइल- 7974389033*

        *वीर जवान*
      *************
   मान करे,सम्मान करे,
वीर जवान का गुणगान करे,
 देश की सीमा मे रक्षा करते,
हम सब मिलकर सम्मान करे।

कश्मीर की सीमा मे तैनात है,
   हमारे वीर जवान,
  दुश्मनों की वार को,
गोली से जवाब देते है।

हिन्दू ,मुस्लिम,सिख,ईसाई,
  सभी है भाई-भाई,
देश के जवान भाषा बोले,
सीमा पर बंदूक की गोली से।

 पहरेदारी करते दिन-रात,
सीमा पर खड़े वीर जवान,
देश के जवान भाषा बोले,
वंदे मातरम्...जय हिन्द बोले।

पुलवामा सर्जिकल स्ट्राइक से,
हमारे कई जवान शहीद हुए,
 पाकिस्तान मे बंधक बने,
वीर जवान अभिनंदन सिंह।

विजय होकर जब भारत लौटे,
अभिनंदन का गुणगान हुआ,
 गणतंत्र दिवस सभी मनाते,
  सब मिलकर गान करे।

बच्चों को सब जवान बनाओ,
वीर जवान का गुणगान सुनाओ,
 हिन्दुस्तानी सब भाई-भाई,
किसी से भेदभाव करते नही।

 गणतंत्र दिवस सभी मनाते,
 भारत का गुणगान करते है,
 भारत की सुरक्षा बढ़ाओ,
सरकार से निवेदन करते है।।
************************************
परमानंद निषाद

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...