शीर्षक - एक कहानी तुम्हें सुनाऊं (भाग-1)
राज्य - छत्तीसगढ़ (रायपुर संपर्क)
चलो एक कहानी तुम्हें सुनाऊँ
मैं अपनी बात बताऊं
बीते लम्हे ,हसीन पल
आज की कहानी और आने वाला कल
बचपन की शरारतें ,
धुंधली सी तस्वीर दिखाऊँ
चलो एक कहानी तुम्हें सुनाऊँ ।
पुराने दोस्त मेरे पुराने रिश्ते
टूटे मकान और कच्ची सड़के
खेल का वो मैदान ,पेड़ों पर बंदे झूले
घर के पीछे लगे पेड़ों पर
खट्टे मीठे अमरुद और बेर के स्वाद चखाऊँ
चलो एक कहानी तुम्हें सुनाऊँ।
सुबह स्कूल की घंटी
प्रार्थना माता सरस्वती की ,
स्कूल की सहेलियां ,आधी छुट्टी में खेलों की
शिक्षकों की प्यारी बातें
होमवर्क ना करने पर पड़ती डांट की
घर जल्दी जाने के उत्तेजना बताऊं
चलो एक कहानी तुम्हें सुनाऊँ ।
- नेहा सिन्हा✍️
No comments:
Post a Comment