राज्य राजस्थान
शीर्षक- मा की ममता
मा की ममता
कहां गायब हुई
मां
संवेदना शून्य होकर
प्रसव से पहले
या
प्रसव से बाद
कन्या का कत्ल
करने लग गयी
मां की ममता
कहां गायब हुई
लड़के की चाहत से
स्नेह का सरोवर
सुखने लग गया
कोमल की जगह
कठोर बनने लग गयी
सर्जन की जगह
ध्वंस की दरार
पड़ने लग गयी
मां की ममता
कहां गायब हुई
घटते लिंगानुपात से
अपने ही अस्तित्व पर
खतरे के बादल
मंडराते देखने लग गयी
फिर भी न जाने
आज मां की ममता
कहां गायब हो गयी
No comments:
Post a Comment